कौन होगा करिश्मा कपूर के Ex संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति का वारिस? सौतेली बेटी ने बढ़ाया सस्पेंस, बदला सरनेम

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और बिजनेस टाइकून संजय कपूर की 12 जून को मौत हो गई जिससे एंटरटेनमेंट और बिजनेस जगत में शोक लहर दौड़ पड़ी. संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद बना हुआ है. 3 शादी और कई बच्चों के बाद ये सस्पेंस बना हुआ है कि संजय कपूर की इतनी करोड़ की संपत्ति का वारिस आखिर कौन होगा. इस रेस से करिश्मा कपूर बाहर हैं, लेकिन उनके बच्चों के नाम पर अभी भी सस्पेंस है. इन सबके बीच दिवंगत बिजनेसमैन की सौतेली बेटी ने अपना सरनेम बदलने का फैसला करते हुए इस मामले को और भी दिलचस्प बना दिया है.संजय कपूर की अकूत संपत्ति की वारिस बनने की दौड़ में सबसे आगे उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और उनकी बेटी हैं, लेकिन प्रिया की पहली शादी से एक और बेटी हैं जिसकी परवरिश संजय कर रहे थे. प्रिया सचदेव ने संजय कपूर से शादी से पहले बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की थी औऱ इस शादी से उनकी एक बेटी सफीरा है.संजय कपूर ने सौतेली बेटी को लिया है गोद?भारतीय विरासत कानूनों के तहत, एक सौतेले बच्चे का संपत्ति पर कोई कानूनी दावा नहीं होता जब तक कि उसे औपचारिक रूप से गोद न लिया जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार संजय ने वास्तव में सफीरा को गोद लिया था, जो—यदि कानूनी रूप से दस्तावेजित है,तो सफीरा, संजय कपूर की संपत्ति की वारिस बन सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!