बाहुबली के सेट पर हुआ था कुछ ऐसा, 10 साल बाद सामने आया VIDEO, कभी नहीं देखा होगा प्रभास का ये अवतार

नई दिल्ली. साउथ के जाने माने डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ को लोग शायद ही कभी भुला पाएंगे. आज भी प्रभास का जिक्र होते ही बाहुबली का नाम जरूर जहन में आता है. हाल ही में फिल्म के सेट का एक वीडियो सालों बाद सामने आया है,जिसमें प्रभास का वो अवतार नजर आ रहा है, जो अब तक फैंस ने कभी नहीं देखा था.बीते दिन 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे के मौके पर ‘बाहुबली’ की टीम ने एक ऐसा बीटीएस (बीहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस वायरल वीडियो में सुपरस्टार प्रभास ‘एक निरंजन’ फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर सेट पर ही झूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!