Indo Chinese Veg Manchurian: अगर आप इंडो-चाइनीज़ फूड के शौकीन हैं, तो ग्रेवी वाली वेज मंचूरियन आपकी फेवरेट डिश बनने वाली है. इसका स्पाइसी और हल्का खट्टा-मीठा फ्लेवर हर किसी के टेस्टबड्स को जीत लेता है. नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहतरीन लगता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है, बस आपको सब्जियों को सही तरीके से काटना और बैटर को बैलेंस्ड रखना आना चाहिए. बाजार में मिलने वाले मंचूरियन से ज्यादा हेल्दी और टेस्टी आप इसे अपने किचन में बना सकते हैं. चाहे पार्टी हो, वीकेंड डिनर या परिवार के साथ खास खाना, यह डिश हर मौके पर परफेक्ट बैठती है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.जरूरी सामग्रीग्रेवी वाली वेज मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले कुछ सब्जियां तैयार करनी होंगी. इसमें बंदगोभी, गाजर, शिमला मिर्च और हरा प्याज का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. आप अपनी पसंद के हिसाब से और भी सब्जियां डाल सकते हैं.मंचूरियन बॉल्स के लिए:1. 1 कप बारीक कटी बंदगोभी2. ½ कप शिमला मिर्च और गाजर (बारीक कटी हुई)3. ¼ कप हरा प्याज4. ¼ कप कॉर्नफ्लोर5. 2-3 बड़े चम्मच मैदा6. ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर7. ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर8. नमक स्वादानुसार9. तेल तलने के लिए
