नॉर्मल चाय नहीं, लेमनग्रास टी के हैं गजब के फायदे, स्किन करने लगेगी ग्लो, वेट भी रहेगा मेंटन, जानें क्यों होगा ऐसाWritten by:

अक्सर लोग सुबह की शुरुआत एक गर्म चाय की प्याली से करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नॉर्मल दूध वाली चाय के बजाय कुछ हेल्दी ट्राई किया जाए? लेमनग्रास टी एक ऐसा ही हेल्दी विकल्प है, जो न सिर्फ स्वाद में हल्का और ताजगी से भरपूर होता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं. लेमनग्रास यानी ‘हर भरा घास’ जैसा पौधा, दिखने में साधारण ज़रूर लगता है, लेकिन इसके अंदर छिपे गुणों से आप अपने स्किन ग्लो से लेकर वजन तक को कंट्रोल में रख सकते हैं.लेमनग्रास टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो इसका असर सीधे स्किन पर दिखने लगता है – त्वचा साफ, ग्लोइंग और जवां नजर आती है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है, जो कोलेजन के निर्माण में मदद करता है और स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है. लेमनग्रास टी एक नेचुरल डीटॉक्सीफायर की तरह काम करती है, जिससे चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे कम हो जाते हैं.वजन घटाने में करता है मददगारअगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो लेमनग्रास टी आपकी डाइट में शामिल होना ही चाहिए. इसमें मौजूद पॉलिफिनॉल्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज कर देते हैं. साथ ही यह चाय पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार भूख लगने की आदत में भी कमी आती है. यह शरीर में जमा पानी और सूजन को भी कम करती है, जिससे वॉटर वेट भी धीरे-धीरे घटने लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!