झड़ते बालों पर जरूर डालें इस तेल की दो बूंद, बारिश के मौसम में नहीं होंगे अब ज्यादा परेशान, जानें इसके फायदे भी

बारिश का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं यह हमारे बालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण भी बन जाता है. इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है, जिससे बाल कमजोर होकर जड़ से टूटने लगते हैं. बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि मॉनसून में उनका हेयर फॉल सामान्य से दोगुना हो जाता है. लेकिन अगर आप सिर्फ एक नेचुरल तेल की कुछ बूंदें नियमित रूप से इस्तेमाल करें, तो यह समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है.रोजमेरी ऑयल यानी रोज़मेरी के पौधे से बना यह एसेंशियल ऑयल बालों के लिए किसी अमृत से कम नहीं.इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं.रोज़मेरी ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और झड़ने से रोकने में बहुत प्रभावशाली माना जाता है.केवल दो बूंद रोज़मेरी ऑयल को किसी कैरियर ऑयल (जैसे नारियल तेल, बादाम तेल या जोजोबा ऑयल) में मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करें और फर्क देखें.कैसे करता है रोजमेरी ऑयल काम?यह तेल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों तक अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं.इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और हेयर फॉल रुकता है.साथ ही, रोज़मेरी ऑयल स्कैल्प की सूजन और खुजली को कम करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है और बालों को एक मजबूत आधार मिलता है.इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी में निखार आता है – बाल मुलायम, घने और चमकदार दिखने लगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!