गुजरात की पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त और घायलों की मदद

गुजरात की पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त और घायलों की मदद के लिए अधिकारियों का दल रवाना।हरदा गुजरातक्ष राज्य के बनासकांठा जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कुछ लोगों की मृत्यु हुई है तथा कुछ लोग घायल हुये हैं। इस दुर्घटना में हरदा जिले के कुछ लोगों के प्रभावित होने की खबर भी प्राप्त हुई है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों की शिनाख्त और घायलों की आवश्यक मदद करने के उद्देश्य से हरदा जिले के अधिकारियों का दल गठित कर बनासकांठा जिले के लिए रवाना कर दिया गया है। इस दल में संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुनील लाटा, तहसीलदार टिमरनी डॉ. प्रमेश जैन, नायब तहसीलदार देवराम निहरता तथा रहटगांव के पुलिस उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदोरिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!