भिवंडी के ‘भाई जान ढाबे’ पर ज़ेड न्यूज नेशनल न्यूज चैनल ने की इफ्तार पार्टी ।।

भिवंडी : गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे के शहर भिवंडी में रमजान के मुकद्दस महीने की रौनक चारों ओर दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में, बीते 1 मार्च को भिवंडी के मशहूर ‘भाई जान ढाबा’ पर एक शानदार रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेड News National न्यूज चैनल की ओर से किया गया, जिसमें शहर की सियासी और सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।

आपको बता दें कि जेड न्यूज नेशनल के संपादक इसरार खान द्वारा हर साल इस पारंपरिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी परंपरा को बरकरार रखते हुए, इसरार खान ने शहर के तमाम पत्रकारों, राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों को एक मंच पर आमंत्रित किया।
इफ्तार के समय दस्तरखान पर पत्रकारों और नेताओं ने एक साथ बैठकर रोजा खोला।
​मगरिब की अजान के साथ सभी ने खजूर खाकर रोजा इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे के लिए अल्लाह की बारगाह में विशेष दुआ की।
​कार्यक्रम में भिवंडी के कई वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और शहर के मानिंद लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस सफल आयोजन के लिए इसरार खान को मुबारकबाद दी।
इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इफ्तार महज एक रस्म नहीं, बल्कि आपसी प्यार और मेल-मिलाप का एक बड़ा जरिया है।
​जेड न्यूज नेशनल के संपादक इसरार खान की मेजबानी में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में भिवंडी के पत्रकारों और नेताओं ने शिरकत की वही जेड न्यूज के संपादक इसरार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!