इंडिगो के आला अधिकारी कल एक बार फिर डीजीसीए के सामने पेश हुए. इस मुलाकात में इंडिगो के आला अधिकारियों ने एयरलाइंस ऑपरेशन के ताजा हालात के बारे में बताया. इसी बीच, 10 फरवरी 2026 की तारीख का जिक्र आया. 10 फरवरी 2026 का इंडिगो के ऑपरेशन से क्या है संबंध, इसके बाद क्या कुछ होने वाला है, जानने के लिए पढ़े आगे…
Indigo News: इंडिगो की अंदरूनी गड़बडि़यों की वजह से दिसंबर का पहला सप्ताह पैसेंजर्स के लिए काफी मुश्किल भरा रहा. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में कैंसलेशन और डिले का ऐसा दौर चला कि लगभग सभी फ्लाइट आसमान की जगह जमीन पर जमी नजर आई. डीजीसीए के आंकड़ों की मानें तो सिर्फ 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच 2500 से भी ज्यादा फ्लाइट कैंसल हो गईं और 1852 फ्लाइट्स डिले हो गईं. नतीजतन, तीन लाख से अधिक पैसेंजर्स को इस कदर परेशान होना पड़ा कि उनकी परेशानियों को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है. बाद में, डीजीसीए की जांच में सामने आया कि यह स्थिति किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई स्तरों पर हुई चूक का नतीजा थी.
