Kanpur News: कानपुर में बूथ डे पर सख्ती! ड्यूटी से नदारद BLO पर गिरी गाज, 3770 बूथों पर हुआ मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन

Kanpur News: अधिकारियों ने मौके पर मौजूद नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए कौन-सा फॉर्म भरना है. कई बूथों पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे समय रहते अपनी जानकारी सही करा लें. ताकि आगामी चुनाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

कानपुरः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में शनिवार को बूथ डे का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के सभी 3770 मतदान केंद्रों पर प्रकाशित मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया गया. ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!