1 लाख के बना दिए 52 लाख, इस मल्‍टीबैगर शेयर पर विजय केडिया ने भी अब खेला दांव

Vijay Kedia Portfolio- विजय केडिया मल्‍टीबैगर शेयर पहचानने में माहिर माने जाते हैं. दिसंबर तिमाही में केडिया ने अपने पोर्टफोलियो में दो शेयर जोड़े हैं. इनमें से एक शेयर ने पांच साल में निवेशकों को 5100 फीसदी रिटर्न दिया हनई दिल्ली. शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो पर सबकी नजर रहती है. हाल ही में दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा सामने आए हैं,

जिसमें पता चला है कि केडिया ने दो नए शेयरों पर बड़ा दांव खेला है. इसके साथ ही उनका कुल पोर्टफोलियो अब 17 शेयरों तक पहुंच गया है जिसकी कुल नेटवर्थ 1,133 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है. जिन दो नए शेयरों में केडिया ने पैसा लगाया है उनमें एक इंजीनियरिंग सेक्टर की पुरानी खिलाड़ी है, जबकि दूसरा ग्रीन एनर्जी और हाइड्रोजन ट्रांजिशन में उभरता हुआ नाम है. खास बात है कि इनमें से एक शेयर ने पिछले 5 सालों में निवेशकों के 1 लाख रुपये को 52 लाख रुपये में बदलकर सनसन मचाई है.

+ Follow usOn Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!