इमरान हाशमी की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, हवा में अटकी सांसें, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी सोमवार सुबह अकासा एयर की फ्लाइट (QP 1781) से अपनी फिल्म ‘तस्करी’ के प्रमोशन के लिए मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे. बोइंग 737 मैक्स विमान ने दो बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर पायलट को विमान वापस हवा में ले जाना पड़ा. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अंततः फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई. इस घटना ने यात्रियों को कुछ समय के लिए चिंता में डाल दिया था.

नई दिल्ली. सोमवार सुबह मुंबई अहमदाबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में बैठे यात्रियों को उस समय बहुत ज्यादा घबराहट हुई, जब विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया. उसी फ्लाइट में इमरान हाशमी भी थे, जो अहमदाबाद में ‘तस्करी’ के प्रमोशन के लिए जा रहे थे. आखिरकार फ्लाइट को डायवर्ट करके जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया.

instantbollywood के अनुसार, अकासा एयर की फ्लाइट QP 1781, जो बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से ऑपरेट हो रही थी, 13 जनवरी 2026 को सुबह 8:40 बजे मुंबई से रवाना हुई थी. इसे सुबह करीब 10:00 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करना था. हालांकि, जब विमान अहमदाबाद के पास पहुंचा तो लैंडिंग की कोशिश के दौरान दिक्कतें आईं. दो बार लैंडिंग की कोशिश करने के बावजूद, विमान को दोनों बार लैंडिंग रोककर वापस हवा में ऊपर जाना पड़ा. बार-बार कोशिशें नाकाम होने के बाद, फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया, जहां बाद में यह सुरक्षित लैंड हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!