MEA on Bangladesh Election: विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि बांग्लादेश में समावेशी चुनाव का अर्थ सभी दलों की भागीदारी है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अवामी लीग को बाहर रखने पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत वहां शांति और पारदर्शी प्रक्रिया चाहता है. 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी को भी भारत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नजरिए से देख रहा है. भारत ने स्पष्ट किया कि वह बांग्लादेशी जनता के साथ दोस्ताना संबंधों का पक्षधर है.
नई दिल्ली. बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ मौजूदा हालातों और आगामी चुनावों को लेकर भारत सरकार ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रमों बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNB) में तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की. भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पड़ोसी देश में शांति, स्थिरता और एक ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया देखना चाहता है, जिसमें सबकी भागीदारी हो.
