खालिदा दिया के बेटे Bangladesh Elections से पहले ढाका पहुंच चुके हैं और उन्होंने आते ही चुनावी रैली कर डाली है. अपनी पहली स्पीच में उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही है, जिसके बाद बांग्लादेश में पाकिस्तान का भविष्य धुंधला हो गया है. अपनी स्पीच में तारिक ने बांग्लादेश को 1971 का खौफनाक दौर याद दिला दिया है, जिसमें भारत मसीहा बनकर उभरा था. आगे जानें उन्होंने स्पीच में आखिर ऐसा क्या कहा है, जिसके बाद प्रो-पाकिस्तान कट्टरपंथी बगलें झांक रहे हैं.
ढाका: खालिदा जिया के लाल और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कर्ताधर्ता तारिक रहमान बांग्लादेश पधार चुके हैं. उनके स्वागत में लाखों लोगों की भीड़ जुटाई गई. तारिक ने आते ही ढाका की राजनीति में हाहाकार मचा रहे सारे मुद्दों को कवर करना शुरू कर दिया. वो उस्मान हादी की कब्र पर गए और देश भर में फैली हिंसा वाला टॉपिक भी कवर करे से नहीं चूके. जब तारिक बांग्लादेश आए थे तो जमात-ए-इस्लामी ने उनके स्वागत में पोस्ट किया था. जिसके बाद माना जा रहा था कि वो किसी न किसी की साइड जरूर लेंगे. हालांकि, अपनी पहली स्पीच में तारिक रहमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हैरान रह गए.
