Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वंदे मातरम पर जमकर बहस हुई. शुक्रवार को हुई बहस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि भले ही यह परंपरा के अनुरूप नहीं है, लेकिन विषय की गंभीरता को देखते हुए चर्चा की शुरुआत से पहले बात रखना आवश्यक था.
Haryana: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वंदे मातरम पर जमकर बहस हुई और इस बहस के दौरान बात हाथापाई तक आ गई. स्पीकर ने इस पर संज्ञान लेते हुए 10 कांग्रेस विधायकों को सदन से निकाल दिया. बता दें कि शुक्रवार को हुई बहस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि भले ही यह परंपरा के अनुरूप नहीं है, लेकिन विषय की गंभीरता को देखते हुए चर्चा की शुरुआत से पहले बात रखना आवश्यक था.
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले ही सदन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वागत किया गया था. अपने वक्तव्य के अंत में हुड्डा ने यह अपेक्षा जताई थी कि विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा, जिस पर सरकार ने तुरंत सहमति जताई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भावपूर्ण संवाद से हरियाणा की जनता के मन में सदन के रचनात्मक भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश गया था, लेकिन अफसोस की बात है कि दो घंटे के भीतर ही विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गया.
