वोटर लिस्ट से कट गया था नाम, हाईकोर्ट तक लड़ी लड़ाई, अब चुनाव में जीतने वाली कांग्रेस की वैश्ना सुरेश कौन?

Kerala Local Body Election Result : केरल लोकल बॉडी इलेक्शन के नतीजे आ गए. मतदाता सूची में अपना नाम पुनः शामिल कराने के लिए केरल उच्च न्यायालय का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एस एल ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मुत्तदा मंडल से स्थानीय निकाय चुनाव में शनिवार को 300 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की.

Kerala Local Body Election Result : केरल लोकल बॉडी इलेक्शन के रिजल्ट आ रहे हैं. केरल में एक ऐसी महिला कैंडिडेट ने जीत हासिल की है, जिसका चुनाव आयोग ने कभी वोटर लिस्ट से नाम ही हटा दिया था. मगर उस कैंडिडेट ने हार नहीं मानी. उसने केरल हाईकोर्ट तक अपनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अब चुनाव में जीत हासिल कर ली है. जी हां, उस कैंडिडेट का नाम है वैश्ना सुरेश. वैश्ना सुरेश ने केरल निकाय चुनाव में जीत हासिल कर हलचल मचा दी है. कांग्रेस की युवा नेता वैश्ना सुरेश ने लोकल बॉडी इलेक्शन में शानदार जीत दर्ज की है. उनकी उम्र 32 साल है और वह मूल रूप से थिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं. उन्होंने यूडीएफ यानी संयुक्त डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ओर से थिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन के मुट्टाडा वार्ड से चुनाव लड़ा और सीपीएम की मजबूत सीट को छीन ली. शनिवार को आए केरल निकाय चुनाव रिजल्ट में उन्होंने करीब 300 से अधिक वोटों के अंतर से सीपीएम कैंडिडेट को हराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!