राहुल गांधी ने ली कांग्रेस सासंदों की मीटिंग, पर नहीं आए शशि थरूर, जानिए बैठक में क्या हुआ?

Rahul Gandhi Meeting: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. लोकसभा और राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच घमासान है. इस बीच राहुल गांधी ने रणनीति बनाने के लिए एक अहम बैठक की. राहुल गांधी ने आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर का जिक्र किया. मगर इस मीटिंग में सबसे अधिक चर्चा शशि थरूरी की अनुपस्थिति की रही. जी हां, राहुल गांधी की बुलाई मीटिंग में शशि थरूर नहीं आए.

दरअसल, लोकसभा यानी लोअर हाउस में कांग्रेस के 99 सांसद हैं. मीटिंग में सदन में चल रही कार्यवाही और अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के स्टैंड पर चर्चा हुई. कैसे सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए, उस पर चर्चा हुई. सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने एसआईआर का जिक्र किया और अपने सांसदों को कहा कि उनका यह प्रयास सफल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!