Patna Metro News: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में एक बड़ा काम हुआ है. पीएमसीएच के पास दो टनल बनकर तैयार हो गया है. यहां टनल निर्माण को तीने महीने के लिए रोक दिया गया था. राधा-कृष्ण मंदिर के नीचे से टनल के गुजरने पर लोागें ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रास्ता बदलकर इसे तैयार किया गया है.
पटना: बिहार की शान पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. अशोक राजपथ पर पीएमसीएच स्टेशन तक दूसरा टनल बनकर तैयार हो गया है. पटना मेट्रो का कहना है कि इसके बनने से भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण को रफ्तार मिलेगी. पीएमसीएच टनल इसलिए खास है क्योंकि यहां राधा-कृष्ण मंदिर के चलते महीने तक टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) की ड्रिलिंग रोक दी गई थी. लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए टनल का रास्ता बदला गया और आखिरकार यह बनकर तैयार हो गया है.
पटना मेट्रो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच टनल के बन जाने के बाद मेट्रो कॉरिडोर के इस हिस्से में स्टेशन और प्लेटफॉर्म तैयार करने के काम में तेजी आएगी.विभाग की ओर से बताया गया है कि 1480 मीटर लंबे इस भूमिगत हिस्से में दो टनल बनाया गया है. पहला टनल 10 नवंबर को और दूसरा अब जाकर तैयार हो गया है. प्रोजेक्ट में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि इन दोनों टनल को बनाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा. इसमें उनके तमाम अनुभवों का इस्तेमाल हो पाया है. इसे तैयार करना एक अलग किस्म का अनुभव रहा.
