भारतीय रेलवे के लिए दिसंबर महीना खास है.इसमें बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है. इसके साथ ही आम लोगों का भी इंतजार खत्म होगा, क्योंकि वंदेभारत ट्रेन इसी महीने आने वाली है. एक ट्रेन सेट पहले ही तैयार होकर शकूरबस्ती में खड़ा है, दूसरा आने के बाद ट्रेन शुरू होने की संभावना है.
नई दिल्ली. दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है. इस वजह से किसी भी बड़े काम की शुरुआत सामान्यतौर पर नए साल से की जाती है, लेकिन यहां पर भारतीय रेलवे दिसंबर में ही बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली है. इसके साथ ही आम लोगों का भी इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि वंदेभारत ट्रेन इसी महीने आने वाली है. एक ट्रेन सेट पहले ही तैयार होकर शकूरबस्ती में खड़ा है, दूसरा आने के बाद ट्रेन शुरू होने की संभावना है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार स्लीपर वंदेभारत दिसंबर महीने में तैयार हो जाएगी. यह भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि में शामिल होगी. देश में पहली बार राजधानी से भी बेहतर सुविधा वाली आधुनिक ट्रेन होगी. चूंकि ये ट्रेन लंबी दूरी वाले रूटों में चलेगी, इसलिए दो ट्रेन सेट की आवश्यकता है. एक सेट पहले तैयार हो चुका है दूसरे का इंतजार है, जो इस माह पूरा होने वाला है. रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ट्रेन सेट तैयार होने के बाद इसका ऑपरेशंस शुरू कर दिया जाएगा. आम लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा
