Bihar Chunav 2025 Results: बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत के पीछे संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया का रोल कितना अहम रहा? बीजेपी संगठन को जमीन पर मजबूत कर दलसानिया ने कैसे पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार की रणनीति को जमीन पर उतारा?
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद, जहां सभी का ध्यान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार पर है, वहीं राजनीतिक गलियारों में एक ऐसे नाम की चर्चा तेज हो गई है, जिसने पर्दे के पीछे रहकर पूरी जीत की रूपरेखा तैयार की. जिस व्यक्ति को साल 2023 के आखिर में बिहार बीजेपी में संगठन की कमान सौंपी गई थी, उसने 2025 में करिश्मा कर दिया. वह व्यक्ति चुपचाप अपना काम जमीन पर जमीनी नेताओं के साथ करता रहा. यह नाम है बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया का. बिहार चुनाव से पहले संघ की पृष्ठभूमि और बेहद ही साधारण पहनावा और वेष-भूषा वाले दलसानिया ने शांत तरीके से महागठबंधन को बिहार चुनाव 2025 में अशांत कर दिया. दलसानिया की भूमिका केंद्रीय शीर्ष नेताओं के निर्देशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में निर्णायक साबित हुई, जिसका परिणाम सबने देखा.
भीखू भाई दलसानिया मूल रूप से गुजरात के निवासी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मजबूत पृष्ठभूमि से आते हैं. संगठन महामंत्री का पद बीजेपी में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जो पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के फैसलों को जमीन पर लागू करने के लिए पार्टी और संघ के बीच की कड़ी का काम करता है. दलसानिया को उनकी मजबूत संगठनात्मक क्षमता के लिए जाना जाता है. वे 2023 के अंत में बिहार बीजेपी के संगठन महामंत्री बनाए गए थे, जब पार्टी ने नीतीश कुमार के वापस एनडीए में आने के बाद अपनी रणनीति को पुनर्गठित करना शुरू किया था.बिहार जीत में उनका कितना बड़ा रोल?भीखू भाई दलसानिया ने बिहार में आने के बाद सबसे पहला काम यह किया कि उन्होंने पार्टी की जमीनी इकाई यानी बूथ स्तर के प्रबंधन को मजबूत किया. दलसानिया की भूमिका केंद्रीय शीर्ष नेताओं के निर्देशों को बूथ स्तर पर पहुंचाने की थी. बीजेपी के साधारण से साधारण कार्यकर्ताओं की बात सुनकर वह केंद्रीय नेतृत्व तक यह बात पहुंचाते थे. बिहार चुनाव से ठीक पहले पटना में बीजेपी ऑफिस में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनते थे.
