सूतक काल और ग्रहण काल को एक ही समझने की गलती न करें, बन सकती हैं ये मुसीबत की वजह, समय रहते संभल जाएं

Sutak And Grahan Difference: सूतक चेतावनी वाला समय होता है, जबकि ग्रहण काल असली ग्रहण का क्षण. दोनों के नियम और प्रभाव अलग होते हैं. 2026 के दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा. सही जानकारी से ग्रहण से जुड़े सभी भ्रम दूर हो जाते हैं.

Sutak And Grahan Difference: ग्रहण का नाम सुनते ही लोगों के मन में थोड़ी दहशत, थोड़ी उत्सुकता और कई तरह के सवाल उठने लगते हैं. आज भी ज्यादातर लोग नहीं जानते कि ग्रहण के दौरान कौन-सी चीजें करना ठीक है और कौन-सी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. इसी उलझन की वजह से कई बार लोग गलत बातें मान लेते हैं या आधी जानकारी पर फैसले ले लेते हैं. सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन सूतक-और ग्रहण काल-को लेकर रहता है. कई लोगों को लगता है कि दोनों एक ही चीज हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. दोनों का समय, प्रभाव और नियम अलग होते हैं. सूतक एक तरह का चेतावनी वाला समय होता है जो ग्रहण से पहले शुरू होता है और ग्रहण खत्म होने के बाद ही खत्म होता है. इसे अशुभ समय माना जाता है जिसमें शुभ काम रोक दिए जाते हैं. वहीं ग्रहण काल-वह असली समय होता है जब सूर्य या चंद्रमा पर छाया पड़ रही होती है. इस दौरान कई नियम फॉलो किए जाते हैं क्योंकि माना जाता है कि वातावरण की ऊर्जा बदल जाती है. वर्ष 2026 में भी दो बड़े सूर्य ग्रहण पड़ने वाले हैं, जिन्हें लेकर लोगों में अभी से उत्सुकता है. कई लोग जानना चाहते हैं कि इन ग्रहणों का असर कैसा होगा, भारत में दिखेंगे या नहीं और इनके दौरान सूतक मान्य होगा या नहीं. इस आर्टिकल में हम सब कुछ आसान भाषा में समझेंगे-सूतक काल क्या होता है? ग्रहण काल का क्या मतलब है? दोनों में क्या फर्क है? और 2026 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा? इस पूरी जानकारी से आपका कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा और आप ग्रहण से जुड़ी बातों को बिल्कुल साफ तरीके से समझ पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!