लौट आई पुरानी पेंशन! 26 लाख कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, पीएम मोदी के पास पहुंचा मामला

OPS vs NPS : 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान होने के बाद से ही कर्मचारियों के मन में तमाम सवाल उठ रहे हैं. अब कर्मचारी संगठन ने पीएम मोदी और वित्‍तमंत्री को पत्र लिखकर आयोग के टीओआर में बदलाव की मांग की है. इसमें पुरानी पेंशन सहित कई मुद्दों को उठाया गया है.

8th Pay Commission : पिछले 20 साल से चल रही सरकारी कर्मचारियों की डिमांड अब पूरी होने की संभावना और बढ़ गई है. कई शीर्ष कर्मचारी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर 8वें वेतन आयोग में कुछ संशोधन करने की मांग की है. उन्‍होंने कहा है कि वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में कुछ बदलाव कर करीब 26 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाया जाए.

केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल (स्‍टाफ साइड) ज्‍वाइंटकंसल्‍टेंटिव मशीनरी (NC-JCM) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में बदलाव करने की सिफारिश की है. इसमें कहा गया है कि पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) के दायरे में केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों को लाया जाना चाहिए. फिलहाल ये कर्मचारी नई पेंशन स्‍कीम (NPS) के तहत कवर किए जा रहे हैं. एक सप्‍ताह पहले भी कर्मचारी संगठन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पेंशनर्स को भी 8वें वेतन आयोग में शामिल किए जाने की मांग की थी. इस पर बाद में सरकार की तरफ से स्‍पष्‍टीकरण भी जारी हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!