सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही क्यों चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता और उपनेता, इस फैसले के पीछे किसका चला दिमाग?

BJP Leader and Deputy Leader: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है. दोनों को क्यों दोबारा से उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है? इस निर्णय के पीछे गृह मंत्री अमित शाह की क्या सोची-समझी रणनीति काम की?

पटना. बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत के बाद सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता और विजय कुमार सिन्हा उपनेता चुने गए हैं. एक बार फिर से दोनों का नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ईबीसी और राजपूत विधायकों की इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आने के बाद भी कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार जाति से आने वाले विजय सिन्हा पर बीजेपी ने क्यों दांव खेला? बीजेपी ने क्यों अपनी पुरानी परंपरा को बिहार चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद बदल दिया? इस फैसले के पीछे बीजेपी के किस नेता का दिमाग चला? क्या बीजेपी के चाणक्य औऱ देश देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अहम रोल अदा किया या फिर बिहार की जटिल जातिगत समीकरण के चक्कर में ये फैसला लिया गया?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद पटना में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है. इस फैसले के साथ ही दोनों नेताओं के दोबारा उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. बीजेपी का यह फैसला न केवल पार्टी के आंतरिक संतुलन को दर्शाता है, बल्कि इसके पीछे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक गहरी और दूरगामी रणनीति काम कर रही है, जिसका लक्ष्य 2029 के चुनाव तक बिहार में पार्टी के आधार को मजबूत करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!