एमपी की लाड़ली बहनों को 1500 रुपए से बड़ी सौगात, सीएम देंगे ‘बिहार मॉडल’ गिफ्ट

Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना को नए स्वरूप में आगे बढ़ा रही है. 10 नवंबर की कैबिनेट में मासिक किस्त बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई. बढ़ी हुई राशि 12 नवंबर को बहनों के खातों में भेजी गई. अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार मॉडल की तरह बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में हैं.

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना में बड़े बदलाव कर सकती है. सरकार ने 10 नवंबर की कैबिनेट में मासिक किस्त 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का निर्णय लिया था. बढ़ी हुई राशि 12 नवंबर को ही बहनों के खातों में भेज थी. अब सरकार बहनों को और बड़ी सौगात देने जा रही है जो बिहार मॉडल पर हो सकती है. सरकार अब योजना को केवल मासिक किस्त देने तक सीमित नहीं रखना चाहती. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बहनों को इतना सशक्‍त बना देंगे कि उन्‍हें आजीवन धन मिलता रहे.

सरकारी सूत्रों का कहना है कि अभी बहनों को महीने की किस्‍त का इंतजार रहता है. कौन सी किस्‍त किस तारीख को आएगी, यह मीडिया से पता चलता है. डॉ मोहन यादव इसे बदलने जा रहे हैं. उन्‍होंने विभागों को नई कार्ययोजना के निर्देश दिए हैं. फोकस है कि लाड़ली बहनों को स्थायी रोजगार और कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाए. विभागों को प्रशिक्षण और माइक्रो-यूनिट आधारित मॉडल तैयार करने के लिए कहा गया है.बिहार के सफल जीविका मॉडल का प्रभाव, एमपी में आ सकता है चेंज सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार बिहार के जीविका मॉडल को एक केस-स्टडी के रूप में देख रही है. यह मॉडल स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण, माइक्रो-फाइनेंस और छोटे उद्योगों से जोड़ता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि बिहार के जीविका समूहों से 1.35 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं. इससे ग्रामीण महिलाओं की आय और भागीदारी में तेजी आई है. इसका एम्‍पैक्‍ट चुनाव परिणामों में भी दिखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!