बिहार विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की लो प्रोफाइल राजनीति ने एक बार फिर बजाया जीत का डंका

लालू के जंगल राज का डर जनता के दिलों से नहीं उतरा. दूसरी ओर इस सब से परे चुप चाप पार्टी को जीत दिलाने के लिए जिला, मंडल, बूथ स्तर तक काम करे रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिन रात एक कर काम करना रंग लाया. पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने प्रचार की कमान संभाली.

पटना: बिहार के विधानसभा चुनावों में एनडीए की अविश्वसनीय जीत पूरी टीम की जीत है. जीत ऐसी की जिसने नया इतिहास रच दिया. पीएम मोदी का मुफ्त राशन और नीतीश कुमार का महिलाओं के खाते में सीधा पैसा डालना लोगों को खूब भाया. वहीं, लालू के जंगल राज का डर जनता के दिलों से नहीं उतरा. दूसरी ओर इस सब से परे चुप चाप पार्टी को जीत दिलाने के लिए जिला, मंडल, बूथ स्तर तक काम करे रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिन रात एक कर काम करना रंग लाया. पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने प्रचार की कमान संभाली. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने संगठनकर्ता होने का अपना दायित्व भी बखूबी निभाया. ऐसा लग रहा था कि कमान अमित शाह के हाथ ही रहेगी लेकिन चुनावों के डेढ़ महीने पहले चुनावों का प्रभार धर्मेन्द्र प्रधान को सौंपना रंग लाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!