सहारनपुर: हर सुबह जब हम उठते हैं तो दिन की शुरुआत दांत साफ करने से करते हैं. टूथपेस्ट में आने वाली ताजगी का एहसास हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस ताजगी के पीछे कौन-सा पौधा है? जी हां, वह है पेपरमिंट यानी पुदीना. यही वह पौधा है जो आपके मुंह को तरोताजा कर देता है और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है.(Mint Health Benefits) पुदीना अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. यह पाचन से जुड़ी परेशानियों, सिरदर्द और मतली से राहत देने में मदद करता है. इसकी ठंडी और ताजगी भरी सुगंध तनाव कम करने में भी असरदार मानी जाती है. इसके अलावा पेपरमिंट का उपयोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खाद्य पदार्थों और परफ्यूम्स में किया जाता है. अगर आप इसका एक पत्ता भी चबाते हैं तो यह आपको नेचुरल फ्रेशनस देने के साथ शरीर को भी राहत देता है.ठंडक देने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंदआचार्य अटल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पेपरमिंट न सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी पौधा है बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी काफी उपयोगी है. इस पौधे से तेल निकाला जाता है और उसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों में किया जाता है. खासतौर पर टूथपेस्ट में इसका प्रयोग सबसे ज्यादा होता है.
