अंशुला कपूर की सगाई में खास अट्रैक्शन उनकी दिवंगत मां मोना शूरी कपूर की तस्वीर रही. अंशुला अपनी लाइफ के इस खास इवेंट के लिए अपनी मां की तस्वीर को साथ रखा. मोना, बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं. अंशुला जब चार साल की थीं, तब उनके पिता और मां का तलाक हुआ था. यह साल 1996 की बात है. (अंशुला कपूर जब 20 साल की थीं, तब साल 2012 में उनकी मां मोना का कैंसर से निधन हुआ था. अंशुला शुरू से ही बडे़ भाई अर्जुन कपूर के काफी करीब रहीं. अर्जुन और अंशुला के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही हैअंशुला कपूर अब भले ही पापा बोनी कपूर के करीब हों, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. अर्जुन और अंशुला, बोनी से कटे-कटे रहते थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद से उनकी न सिर्फ बोनी से बल्कि जाह्नवी और खुशी से भी अच्छी बॉन्डिंग हुई. (
