Credit Card: 1980 से 2025 तक, जानिए 45 साल में क्रेडिट कार्ड ने कैसे जीता 11 करोड़ यूजर्स का भरोसा

नई दिल्ली. देश में बड़े शहरों से लेकर कस्बों तक क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ता जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि भारत में क्रेडिट कार्ड की शुरुआत साल 1980 में हुई थी, जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पहला क्रेडिट कार्ड ‘सेंट्रल कार्ड’ लॉन्च किया तब से लेकर आज तक इस पेमेंट सिस्टम ने लंबा सफर तय किया है. 2025 तक भारत में 11 करोड़ से ज्यादा एक्टिव क्रेडिट कार्ड्स मौजूद हैं.कैसे बदला क्रेडिट कार्ड सिस्टम?शुरुआत में क्रेडिट कार्ड सिर्फ बड़ी बैंकों और सीमित लोगों तक ही सीमित थे. लेकिन अब छोटे फाइनेंस बैंक जैसे AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं. इससे छोटे शहरों और टियर-2, टियर-3 मार्केट में भी क्रेडिट कार्ड्स की पहुंच बढ़ी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!