अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे एशिया कप का फाइनल? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोच ने दिया इंजरी अपडेट

दुबई: लगातार तीन अर्धशतक ठोक चुके अभिषेक शर्मा प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. एशिया कप में 309 रन बना चुका यह खब्बू ओपनर भारत की जीत की गारंटी बन चुका है. 28 सितंबर को होने वाले फाइनल से पहले पाकिस्तानी खेमे में अभिषेक को जल्दी आउट करने की ही प्लानिंग चल रही होगी. इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो भारतीय टीम और उसके चाहने वालों को परेशान कर सकती है.मांसपेशियों में खिंचाव से परेशानश्रीलंका के खिलाफ 26 सितंबर की रात खेले गए मैच में अभिषेक इंजर्ड हो गए. धुआंधार 31 गेंद में 61 रन बनाने के बाद उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव हुआ. यही कारण था कि वह फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए. हार्दिक पंड्या भी इसी परेशानी के चलते एक ओवर फेंकनेो के बाद गायब हो गए. ऐसे में सवाल उठने लाजिमी थे कि क्या ये दोनों दिग्गज फाइनल के खिलाफ फाइनल से पहले फिट हो जाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!