नई दिल्ली. Big Billion Days (BBD) की रौनक पूरे देश में छाई हुई है. लोगों में अधिक से अधिक छूट प्राप्त कर मनपसंद प्रोडक्ट को अपना बनाने की होड़ लगी हुई है. बस आपको मोबाइल स्क्रीन पर अपने मनचाहे प्रोडक्ट पर क्लिक करना है और प्रोडक्ट कार्ट से निकलकर सीधे आपके घर तक पहुंच जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके ऑर्डर करने और डिलीवरी होने के बीच तकनीक की कितनी बड़ी दुनिया काम करती है? या कभी आपके मन में यह विचार आया है कि किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरकर प्रोडक्ट आपके घर तक पहुंचता है? चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे Flipkart तकनीक और इनोवेशन की मदद से आपके मनपसंद प्रोडक्ट को समय पर पहुंचाता है.AI की लेते हैं मददआंकडों की बात करें तो हर दिन अमूमन एक करोड़ से ज्यादा ऑर्डर Flipkart के सिस्टम में दर्ज होते हैं. वहीं, बीते साल फेस्टिवल सीजन के दौरान Flipkart पर रिकॉर्ड 7.2 अरब (720 करोड़) विजिट्स दर्ज हुए थे. इतनी बडी संख्या में प्रतिदिन का ऑर्डर संभालना आसान नहीं है. इसमें भी चुनौती ये है कि किसी भी ग्राहक तक कोई भी गलत ऑर्डर नहीं पहुंचे. यहां पर तकनीक अपना कमाल दिखाती है. Flipkart का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तुरंत यह तय करता है कि आपका ऑर्डर किस वेयरहाउस से चुना जाएगा और किस रास्ते से सबसे तेज आपके घर पहुंचेगा. यही वजह है कि हाल ही में कंपनी ने सिर्फ 2.3 घंटे में सबसे तेज डिलीवरी कर दिखाया और औसत टॉप 10 फास्टेस्ट डिलीवरी 2.5 घंटे में पूरी हुई.
