Brahm Kamal : प्रकृति कई रहस्यों से भरी है, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो खुद में आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता समेटे होती हैं. ब्रह्मकमल ऐसा ही एक फूल है जो साल में सिर्फ एक बार खिलता है और वो भी कुछ ही घंटों के लिए. यह फूल अपनी सुंदरता, पौराणिक मान्यता और दुर्लभता के कारण खास महत्व रखता है. इसे केवल देख लेना भी सौभाग्य की निशानी मानी जाती है. उत्तराखंड जैसे हिमालयी इलाकों में पाया जाने वाला यह फूल वहां का राज्य पुष्प भी है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.ब्रह्मकमल कैसा दिखता है और कब खिलता है?ब्रह्मकमल सफेद रंग का होता है और आकार में कमल के जैसा दिखाई देता है. यह फूल जुलाई से सितंबर के बीच खिलता है और कुछ ही समय में मुरझा जाता है. इसे अक्सर रात के समय खिलते हुए देखा गया है, जिससे इसका रहस्य और भी बढ़ जाता है. इसकी खुशबू हल्की लेकिन मन को शांति देने वाली होती है.ब्रह्मकमल को घर पर लगाने के फायदेब्रह्मकमल को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं जहां यह फूल होता है, वहां सुख, शांति और धन की कभी कमी नहीं रहती. जब यह फूल घर में खिलता है, तो ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा उस घर पर बरसती है.
