Surya Grahan 2025 : कैसे असर डालेगा 2025 का सूर्य ग्रहण आपकी राशि पर? जानें 12 राशियों का उपाय और सावधानियां

Surya Grahan 2025 : साल 2025 का पितृ पक्ष चंद्र ग्रहण के साथ शुरू हुआ और अब सूर्य ग्रहण के साथ समाप्त हो रहा है. इस समय ज्योतिषीय दृष्टि से कई बदलावों की संभावना रहती है. सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 11 बजे से 22 सितंबर सुबह 3:23 तक रहेगा. भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव महसूस होगा. ऐसे समय में सावधानियां बरतना फायदेमंद माना जाता है, खासकर गर्भवती महिलाओं और जो जीवन में बड़े फैसले लेने वाले हैं उनके लिए. ग्रहण का समय साधना, मंत्र जाप और ध्यान के लिए भी बहुत खास माना जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान खाने-पीने या नहाने धोने की परंपरागत पाबंदियां इस बार भारत में जरूरी नहीं हैं. भारत में सूर्य का दर्शन नहीं होगा, इसलिए सूतक या पातक का असर नहीं रहेगा, लेकिन जीवन में होने वाले बदलावों और मानसिक शांति के लिए सावधान रहना लाभकारी है. गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और बच्चों या यात्रा संबंधी फैसलों में सोच-समझ कर कदम उठाना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग दिखाई देगा. मेष राशि के लिए स्वास्थ्य और नौकरी से संबंधित सावधानियां जरूरी हैं. लोन या ऋण लेने में समय से पहले कागजात की जांच कर लें. वृषभ राशि वालों को रिश्तों और संतान पक्ष में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मिथुन राशि वालों के लिए करियर और धार्मिक कार्य में लाभ के योग बन रहे हैं. कर्क राशि को धन संबंधी फैसले सोच-समझ कर लेने चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!