Remedies For Weak Moon: हिंदू धर्म और ज्योतिष में चंद्रमा का बेहद खास स्थान माना गया है. कहा जाता है कि चंद्रमा इंसान के मन और भावनाओं का कारक होता है, अगर कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो व्यक्ति को मानसिक शांति, स्थिरता और जीवन में संतुलन मिलता है, वहीं कमजोर चंद्रमा कई बार तनाव, बेचैनी और असफलता का कारण बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्र दोष कहा गया है. कमजोर चंद्रमा के असर से नींद की समस्या, डिप्रेशन और रिश्तों में तनाव जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि ज्योतिष में इसके समाधान भी बताए गए हैं. पूजा-पाठ, व्रत, दान और छोटे-छोटे उपायों से चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है. आइए जानते हैं वो खास उपाय भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.चंद्रमा का महत्व और असरज्योतिष के अनुसार चंद्रमा सिर्फ मन और भावनाओं पर ही नहीं, बल्कि हमारे सोचने-समझने की शक्ति पर भी गहरा असर डालता है. यह जल तत्व का कारक है और मां के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, अगर कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को करियर, रिश्तों और जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा फल मिलता है. वहीं कमजोर चंद्रमा होने पर इंसान को हमेशा बेचैनी और अनिश्चितता का अनुभव होता है.
