AI दुनिया में क्या-क्या नहीं कर रहा है… कहीं लोग AI के जरिए साड़ी पहनने में लगे हैं तो कहीं लोग इस तकनीक से डरे हुए हैं कि कैसे ये उनकी नौकरियां खा जाएगा. AI आज के जमाने का सबसे बड़ा सहयोगी और सबसे बड़ा डर, दोनों ही साबित हो रहा है. लेकिन अभी तक जो नहीं हुआ, AI ने अब वो भी कर दिया है. दुनिया में अब पहली बार AI मिनिस्टर ने संसद में भाषण दे दिया है. ये खबर थोड़ी चौंकाने वाली है, पर सच है. अल्बानिया में पहली AI मिनिस्टर डिएला संसद का हिस्सा बन गई है.डिएला के भाषण से हिला विपक्षडिएला अल्बानिया की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं, उनकी आवाज और चेहरा अल्बानिया की एक्ट्रेस अनिला बिशा से प्रेरित है. डिएला ने कहा, ‘कुछ लोग उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक बता रहे हैं क्योंकि मैं एक इंसान नहीं हूं पर मैं आपको याद दिलाना चाहूंगी कि संविधान को असल में नुकसान मशीनों से नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों के अमानवीय फैसलों से होता है. डिएला ने संवैधानिक चिंताओं पर भी बात की और कहा कि कानून बिना भेदभाव के कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और पारदर्शित की बात करता है. डिएला का मतलब अल्बानिया की
