बहुत ही दुखद, असम और देश के लिए बड़ा नुकसान… जुबिन गर्ग के निधन से PM मोदी दुखी, जानें किसने क्या कहा?

गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. …या अली’ और ‘जाने क्या चाहे मन बावरा…’ जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज देने वाले और युवा दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग की सिंगापुर में ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान मौत हो गई. वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं.प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं. उन्हें संगीत में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा.” उन्होंने कहा, “उनकी प्रस्तुतियां सभी वर्गों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थीं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!