नई दिल्ली. मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुर्घटना में उनकी मौत ने हर किसी को चौंका दिया है. उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने जुबीन गर्ग के निप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन से स्तब्ध हूं. संगीत के क्षेत्र में उनके समृद्ध योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके गाने जीवन के हर क्षेत्र के लोगों में बेहद लोकप्रिय थे. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम् शांति.’
