चीन ने निकाली सबसे घातक परमाणु मिसाइल, नए हथियारों को देख हिले ट्रंप, अमेरिका के दुश्मन हुए एक

बीजिंग: बीजिंग ने बुधवार को तियानमेन चौक पर इतिहास और शक्ति का ऐसा संगम दिखाया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस विशाल परेड में चीन ने कई अत्याधुनिक हथियारों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया. इनमें से कई ऐसे हैं जो पहली बार दुनिया को दिखाए गए. परेड में जेट लड़ाकू विमान, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), सबमरीन-लॉन्च्ड मिसाइल, हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें, अंडरवाटर न्यूक्लियर ड्रोन और लेजर हथियार शामिल थे. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने दावा किया कि ये हथियार अमेरिकी तकनीक की बराबरी करते हैं. खास तौर पर DF-61 इंटरकॉन्टिनेंटल परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को पहली बार दिखाया गया. इनके साथ JL-1 एयर-लॉन्च्ड मिसाइल और JL-3 सबमरीन-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल ने चीन की त्रिस्तरीय परमाणु क्षमता को मजबूत किया. इसे नए DF-31 के साथ दिखाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!