बस 11 महीने पहले 40 रुपये थी कीमत, आज 812 रुपये का है शेयर, 1 महीने में कर दिया पैसा डबल

नई दिल्ली. 2 अगस्त 2024, शेयर की कीमत 40.60 रुपये. कट टू 2 सितंबर 2025 यानी 11 महीने बाद, शेयर की कीमत 812 रुपये. 11 महीने में 1900 परसेंट का रिटर्न. इतना ही नहीं 20 अगस्त 2025 के बाद हर सेशन में 5 फीसदी का अपर सर्किट. यह भले ही सुनने में सपने जैसा लग रहा हो लेकिन यह सच है. हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd है.जब से सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (E-20) को पुश करना शुरू किया है इस कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह उड़ रहे हैं. कंपनी का मार्केट कैप 2272 करोड़ रुपये है. पिछले ही महीने यानी अगस्त में यह शेयर 385 रुपये पर था. वहां से यह शेयर 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. यानी मात्र 1 महीने में इस शेयर निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है. हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कंपनी का काम एथेनॉल बनाने का नहीं है. यह एडिबल ऑयल का प्रोडक्शन करती है. तो फिर एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को सरकार का समर्थन मिलने से इस कंपनी के शेयर क्यों भाग रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!