उल्हासनगर में गणपति पंडाल से शिंदे के समर्थन की गूंज।।वसीटा वीर मित्र मंडल में महिलाओं की विशेष प्रार्थना, कहा – शिंदे ही हैं जनता के असली नेताउल्हासनगर-4 के वसीटा वीर मित्र मंडल में इस वर्ष गणपति आराधना अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनने की कामना की। बहनों का कहना था कि शिंदे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जो गरीब और आम जनता के दुखों को अपना समझते हैं और लोगों की तकलीफ दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। महिलाओं ने गणपति बप्पा से प्रार्थना की कि शिंदे मुख्यमंत्री बनें और ऐसी योजना लाएँ जिससे घरेलू सिलेंडर फिर से 500 रुपये में उपलब्ध हो सके और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार हर घर तक पहुंचे।महिलाओं के उत्साह को देखते हुए मंडल ने इस बार विशेष आकर्षण की व्यवस्था की और क्षेत्र की महिलाओं को गणेशोत्सव के अवसर पर मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। इस पहल को लेकर महिलाओं ने खुशी जताई और कहा कि शिंदे जैसे संवेदनशील नेता ही गरीबों की आवाज़ सुन सकते हैं। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा को भी नया आयाम दिया।वसीटा वीर मित्र मंडल उल्हासनगर का ऐतिहासिक और इच्छा पूर्ति मंडल माना जाता है, जो पिछले 53 वर्षों से गणपति की स्थापना करता आ रहा है। पिछले वर्ष यहां गणपति को सोने की 51 मोतियों की माला चढ़ाई गई थी और शिंदे को मुख्यमंत्री बनने की कामना की गई थी। भले ही वे मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुँच पाए, लेकिन उनके नेतृत्व में पहली बार शिवसेना (शिंदे गुट) ने बड़ी जीत दर्ज कर 57 सीटें हासिल की थीं। इस वर्ष भी मंडल की आस्था और महिलाओं की आशीष ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास आज भी शिंदे के साथ मजबूती से खड़ा है और वे उन्हें पुनः महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री देखना चाहती हैं।रिपोर्ट : सुनील शर्मा
