कल्याण : मराठी–अमराठी विवाद पर आधारित गणेशोत्सव सजावट।।कल्याण पूर्व के नेतिवली परिसर स्थित जय गणेश सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पिछले 38 वर्षों से भव्य रूप से गणेशोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इन वर्षों में मंडल ने हर बार अलग-अलग सामाजिक विषयों पर प्रबोधनात्मक (जनजागृति से जुड़े) देखावे प्रस्तुत किए हैं।स्थानीय स्तर पर यह गणपती “नेतिवलीचा राजा” नाम से प्रसिद्ध है।इस वर्ष मंडल ने अपनी सजावट में मराठी भाषा के मुद्दे पर मराठी बनाम अमराठी विवाद को विषय के रूप में प्रस्तुत किया है।मंडल के अध्यक्ष कृष्णा पाटील ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संदेश देने के उद्देश्य से यह देखावा तैयार किया गया है।कल्याण से सुनील शर्मा
