PM Modi Bihar Visit LIVE: बिहार को बड़ी सौगात, PM मोदी ने औंटा-सिमरिया पुल का किया उद्घाटन

PM Modi News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत गया से की. यहां उन्होंने करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने अमृत भारत एक्सप्रेस (गया-दिल्ली) और बौद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली-कोडरमा) को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने पीएम आवास योजना-ग्रामीण और शहरी के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपीं. मोदी ने बेगूसराय जिले में गंगा नदी पर बने 1,870 करोड़ रुपये के औंटा-सिमरिया छह-लेन पुल का उद्घाटन किया. यह पुल मोकारमा और बेगूसराय को सीधा जोड़ेगा. भारी वाहनों को अब 100 किलोमीटर का चक्कर काटने से राहत मिलेगी. गया की जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के दौर में परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं होती थीं. पैसे खाने के लिए योजनाओं को लटकाया जाता था. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इस सोच को बदल दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. अब कोई आतंकी पाताल में भी छिपे तो भारत की मिसाइल उसे दफन कर देगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें दागता रहा, लेकिन भारत ने उन्हें हवा में तिनके की तरह बिखेर दिया. इसके अलावा उन्होंने संविधान संशोधन बिल का जिक्र किया, जिसके तहत मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री तक अगर गिरफ्तार होते हैं तो 30 दिन में जमानत लेनी होगी, नहीं तो पद छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस कानून का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि उनके नेताओं का जेल से सत्ता भोगने का पुराना रिकॉर्ड रहा है.

बंगाल को आज क्या-क्या मिलेगा?

इसके बाद पीएम मोदी कोलकाता जाएंगे. यहां उन्होंने नई बनी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी मेट्रो से सफर करेंगे. पीएम हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर बने नए सबवे का उद्घाटन करेंगे और 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!