सीहोर : बैकुंठ धाम आश्रम में जाने से हो जाते हैं हर दुख दर्द दूर । सीहोर जिले के इछावर तहसील के गांव लसूडिया राम में बैकुंठ धाम आश्रम है जहां मंहत बनवारी लाल जी के द्धारा भव्य दरबार लगाया जाता है इसमें होशंगाबाद, गुजरात, देवास और सीहोर सहित कई जिले के लोग अपनी मुरादे लेकर दरबार में अर्जी लगाने आते हैं। कहते हैं कि दरबार में आने से ही हर परेशानी, बिमारी और बांझपन खत्म हो जाता है । कहते हैं कि जहां डाक्टरों की दवा काम नहीं आ रही वह महंत बनवारीलाल की भभूत से बड़ी से बड़ी बिमारी दूर हो जाती है जब न्यूज़ 24 की टीम ने बैकुंठ धाम आश्रम आकर हकीकत जानी तो वहां बड़ी संख्या में लोग अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे। होशंगाबाद से आई मंजू यादव ने बताया कि मेरी आंखों की रोशनी चली गई थी लेकिन यह बाबा के आश्रम में आने से मेरी आंखों की रोशनी आ गई इसी प्रकार दिपक यादव ने बताया कि मेरा बेटा बोल नहीं सकता था लेकिन बाबा के यहां आने से उसकी आवाज आ गईरिपोर्ट : जितेंद्र दांगी
