आर्मी, अल्लाह, अमेरिका… और अब एटम!’ असीम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी वाले खेल से भारत को कितना खतरा?

Pakistan News: पाकिस्तान की राजनीति और सत्ता की असली चाबी हमेशा वहां की सेना के पास रही है. दशकों से विश्लेषक इसे “थ्री ए” का मॉडल बताते आए हैं. यह मॉडल है आर्मी, अल्लाह और अमेरिका का. इसका नमूना जनरल जिया-उल-हक़ के दौर में दिखा जब धर्म को सत्ता और सेना का हिस्सा बना दिया गया. वहीं अमेरिका की मदद ने पाकिस्तान को ताकत और पैसा दिया. परवेज़ मुशर्रफ़ ने इसमें न्यूक्लियर धमकियों को जोड़कर भारत पर दबाव बनाने का रास्ता अपनायालेकिन 2025 में पाकिस्तान एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है. मौजूदा फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अब चौथा A जोड़ दिया है- Atom (एटम यानी न्यूक्लियर हथियार). उनकी हालिया धमकियां बताती हैं कि पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व अब खुलकर परमाणु हथियारों को अपने राजनीतिक और कूटनीतिक एजेंडे का हिस्सा बना रहा है.टाम्पा डिनर में गूंजी धमकी9 अगस्त 2025 को अमेरिका के टाम्पा में पाकिस्तानी डायस्पोरा से मुलाकात के दौरान मुनीर ने बयान दिया “हम एक न्यूक्लियर नेशन हैं. अगर हमें डुबोने की कोशिश हुई तो हम आधी दुनिया को साथ डुबो देंगे.” यह सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए संदेश था

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!