Lucknow Weather: लखनऊ में आसमानी आफत, कई जगह भरा पानी, लोगों की बढ़ी दिक्कत, 12वीं तक के स्कूल बंद

Lucknow Weather Today: राजधानी लखनऊ में बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसने शहर के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लखनऊ नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई है. शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे गंभीर स्थिति चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर देखने को मिली, जहां जलभराव के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. बारिश को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज बंद किया गया हैचारबाग के अलावा हजरतगंज, आलमबाग, इंदिरा नगर और नाका हिंडोला जैसे प्रमुख इलाकों में भी पानी भरने की खबरें सामने आई हैं. जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात धीमा पड़ गया है, जिससे ऑफिस जाने वालों और सुबह की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है.हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने नगर निगम को जलभराव की समस्या को तुरंत दूर करने और प्रभावित क्षेत्रों में पंपिंग मशीनें लगाने के निर्देश भी दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!