Ladoo Gopal’s Idol: इस बार जन्माष्टमी पर न करें मिठाई की खरीदारी, घर पर बनाएं मिल्क पेड़ा और लगाएं भोग

Ladoo Gopal’s Idol: हर साल आने वाली जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि वो मौका है जब हर भक्त अपने लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए कुछ न कुछ खास करता है. चाहे वो झूला सजाना हो या फिर तरह-तरह के भोग बनाना, हर कोई चाहता है कि इस दिन बाल गोपाल सबसे ज़्यादा खुश हों. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो भगवान को खूब पसंद आए, तो इस बार ट्राई कीजिए मिल्क पेड़ा, ये मिठाई जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही आसानी से घर में बन भी जाती है. खास बात ये है कि इसे गाय के दूध से तैयार किया जाता है, जो भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.क्यों खास है मिल्क पेड़ा?मिल्क पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा जताने का एक खास तरीका है. इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही बहुत सारी चीज़ें चाहिए होती हैं. बस कुछ सिंपल सामग्री और सही तरीका पता हो, तो ये मिठाई चुटकियों में तैयार हो जाती है. इसे खासतौर पर खाटू श्याम जी के मंदिरों में भी भोग के रूप में चढ़ाया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!