Breaking News Today Live: NDA सांसदों की बैठक शुरू, जय श्रीराम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम मोदी का सम्मान

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है. 21 जुलाई से शुरू हुआ यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, लेकिन विपक्ष के विरोध और गतिरोध के कारण सदन का कामकाज पटरी से उतर गया है. वहीं संसद में जारी इस गतिरोध के बीच आज NDA संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पहुंच गए हैं.इसके साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव के बीजेपी ने तैयारियां कर दी हैं. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े को एनडीए सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उधर जम्मू-कश्मीर में ताजा हलचल पर भी सबकी नजर हैं. वहां कुलगाम जिले में आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन अखल आज पांचवें दिन भी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!