नई दिल्ली. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों जल्द ही मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने नए शानदार बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं. कपल का लग्जरी बंगला अब पूरी तरह से बनकर तैयार है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए आशियाने की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. खबर है कि दोनों बहुत जल्द ही अपने नए घर में गृह प्रवेश करने वाले हैं. हाल ही में आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ साइट पर भी पहुंची थीं.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जल्द ही पारंपरिक गृह प्रवेश समारोह के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. इस बंगले का नाम कृष्णा राज, रणबीर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के सम्मान में रखा गया है. यह मल्टी-स्टोरी बंगला कपूर परिवार की विरासत और भव्यता का प्रतीक है. बंगले में 6 मंजिल हैं और पिछले कई सालों से इसमें काम चल रहा था.
एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि जब कपल नए घर में शिफ्ट होकर अच्छे तरह से सेटल जाएगा, तब वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम के लिए खास डिनर पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले में अत्याधुनिक आर्किटेक्चर, आलीशान इंटीरियर्स और काम व आराम दोनों के लिए भरपूर जगह है, जो इसे स्टार फैमिली के लिए एक परफेक्ट आशियाना बनाता है.
