सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की एक्टिंग में एंट्री, ‘भाई’ का निभाया किरदार, करोड़ों के मालिक, जानते हैं असली नाम?

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड ‘शेरा’ ने अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है. सलमान के साथ वो साल 1995 से हैं. वह हमेशा पर्दे के पीछे सलमान के लिए साए की तरह खड़े रहे, लेकिन कभी पर्दे पर नजर नहीं आए. लेकिन अब वह पर्दे पर नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

शेरा ने अपना एक्टिंग डेब्यू एक विज्ञापन के जरिए किया है. ये जल्द आने वाले त्यौहार रक्षाबंधन पर हैं. विज्ञापन में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

‘भाई’ बन छाए शेरा

इंस्टामार्ट के नए रक्षाबंधन विज्ञापन में शेरा ‘भाई’ का किरदार निभा रहे हैं. इस रक्षाबंधन कैंपेन में शेरा को अलग-अलग महिलाओं की मदद करते हुए दिखाया गया है. किसी को बारिश में ऑटो दिला रहे हैं, तो किसी को छेड़छाड़ करने वाले क्लासमेट से बचा रहे हैं. एड की थीम यही है कि शेरा हर किसी के ‘भाई’ हैं और अब आपकी बारी है कि अपने ‘भाई’ को राखी भेज कर अपना फर्ज निभाएं.नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड ‘शेरा’ ने अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है. सलमान के साथ वो साल 1995 से हैं. वह हमेशा पर्दे के पीछे सलमान के लिए साए की तरह खड़े रहे, लेकिन कभी पर्दे पर नजर नहीं आए. लेकिन अब वह पर्दे पर नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

शेरा ने अपना एक्टिंग डेब्यू एक विज्ञापन के जरिए किया है. ये जल्द आने वाले त्यौहार रक्षाबंधन पर हैं. विज्ञापन में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

‘भाई’ बन छाए शेरा

इंस्टामार्ट के नए रक्षाबंधन विज्ञापन में शेरा ‘भाई’ का किरदार निभा रहे हैं. इस रक्षाबंधन कैंपेन में शेरा को अलग-अलग महिलाओं की मदद करते हुए दिखाया गया है. किसी को बारिश में ऑटो दिला रहे हैं, तो किसी को छेड़छाड़ करने वाले क्लासमेट से बचा रहे हैं. एड की थीम यही है कि शेरा हर किसी के ‘भाई’ हैं और अब आपकी बारी है कि अपने ‘भाई’ को राखी भेज कर अपना फर्ज निभाएं.

30 सालों से बने हैं सलमान का परछाई

क्या आप जाते हैं सालों से सलमान खान के साथ उनकी परछाई बन चल रहे शेरा का असली नाम क्या है? लोग उन्हें शेरा के नाम से जानते हैं लेकिन उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. 1995 से वो भाईजान के साथ हैं यानी शेरा पिछले 30 सालों से सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं.

जस्टिन बीबर की भी संभाली सिक्योरिटी

वह एक सुरक्षा फर्म ‘टाइगर सिक्योरिटी’ चलाते हैं, जिसने सालों से कई सेलिब्रिटीज को सुरक्षा प्रदान की है. शेरा ने notably 2017 में मुंबई में जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के दौरान उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी.

बॉडी बिल्डर बन शुरू किया करियर

शेरा ने अपने करियर की शुरुआत एक बॉडी बिल्डर के रूप में की थी. 1987 में मुंबई जूनियर बॉडीबिल्डिंग टाइटल जीता और 1988 में मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के रनर-अप रहे. इसके बाद उन्होंने बॉडीगार्ड की फील्ड में कदम रखा और फिर सलमान खान की टीम का हिस्सा बन गए.

100 करोड़ के हैं मालिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरा के पास आज करीब 100 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है. सलमान उन्‍हें हर महीने 15 लाख रुपये की सैलरी देते हैं, जो सालाना करीब 2 करोड़ रुपये आसपास जाती है. उनके पास 1.40 करोड़ रुपये की रेंज रोवर सहित कई महंगी गाड़ियां हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!