मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, कई घर भरभरा कर गिरे।

Monsoon Weather: जुलाई में काफी दिनों तक शांत रहने के बाद मानसून तेज हो गई है. बीते रात से बिहार के पटना और आसपास के राज्यों में भारी बारिश हो रही है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट है. वहीं, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है. मौसम के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से सटे कल्याण में तेज बारिश के चलते 5 से 6 घर ढह गए. घरों की हालत पहले से ही जर्जर थी, जिससे लगातार बारिश ने उनकी कमजोर दीवारों को और भी नुकसान पहुंचाया. हालांकि, हादसे से पहले ही प्रशासन और स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. इस वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इलाके में मलबा हटाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए राहत कार्य जारी है.

हाई अलर्ट पर मुंबईमहाराष्ट्र में मानसून ने करवट बदल लिया है. मुंबई सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट‘ जारी किया है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है. आपातकालीन टीमें वॉटर पंप्स और ड्रेनेज क्लीनिंग उपकरणों के साथ काम में लगी हैं ताकि जलभराव को हटाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!