शासकीय पीजी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण।


विधायक मोहन शर्मा एसडीएम सुशील कुमार एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी ने किया वृक्षारोपण
नरसिंहगढ़ से सत्यम शर्मा की रिपोर्ट
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नरसिंहगढ़ के शासकीय पीजी कॉलेज में सुबह 10:00 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मोहन शर्मा एसडीएम सुशील कुमार एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी ने कॉलेज पहुंचकर वृक्षारोपण के साथ की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी है छात्र-छात्राओं को भी विधायक मोहन शर्मा ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें अच्छे अधिकारी बने विधायक मोहन शर्मा ने भी अपनी माताजी के नाम एक वृक्ष लगाए इस दौरान कार्यक्रम में विधायक मोहन शर्मा एसडीएम सुशील कुमार एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार कॉलेज प्राचार्य डॉ चेतन त्रिपाठी के साथ कॉलेज स्टाफ छात्र-छात्राएं शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!