UPSC Result 2024: यूपीएससी रिजल्ट के बाद वायरल हुई इस टॉपर की फोटो, लोग पूछ रहे- मॉडल हो क्या?

नई दिल्ली (UPSC Result 2024, Poorva Choudhary UPSC Rank). इस साल करीब 10 लाख युवाओं ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन किया था. उनमें से 5,83,213 ने सिविल सर्विस परीक्षा दी थी, जिनमें से भी 1009 इसमें पास हुए हैं. यूपीएससी रिजल्ट 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ देशभर में टॉप किया है. उनके साथ ही इस परीक्षा में पास होने वाले अन्य कैंडिडेट्स की भी खूब चर्चा हो रही है. पूर्वा चौधरी भी उन्हीं में से एक हैं.सोशल मीडिया के जमाने में फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल होने में वक्त नहीं लगता है. कल यूपीएससी रिजल्ट 2024 जारी होते ही कई एस्पिरेंट्स की स्ट्रगल और सक्सेस स्टोरीज़ मीडिया में छा गई थीं. पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी सीएसई 2024 में 533वीं रैंक हासिल की है. कई सफल उम्मीदवार अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. लेकिन पूर्वा चौधरी ने ऐसा कुछ नहीं किया था. उन्होंने अपनी पढ़ाई और सोशल मीडिया के बीच बैलेंस बनाकर रखा.मॉडल्स को टक्कर देती हैं पूर्वापूर्वा चौधरी ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल, यूपीएससी सीएसई टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं. अब यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उनकी फोटोज़ वायरल हो रही हैं. उनकी बहन नव्या सहारण ने पूर्वा चौधरी की कुछ फोटोज़ को कंपाइल करके रील बनाई है, जिसे अब तक 64 लाख से ज्यादा यूज़र्स देख चुके हैं. इस पर कमेंट्स में लोग पूछ रहे हैं कि क्या पूर्वा एक मॉडल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!